Labels

Monday, July 21, 2014

इक दुआ ..

इक दुआ उस जान को 

जो गर्भ में अभी है पल रही 

इक दुआ उस  बच्ची को 

जिसने अभी है जन्म लिया 

इक दुआ उस लड़की को 

जो घर से अभी अभी निकली अकेली 

इक दुआ उसको भी 


जो घर पर भी सुरक्षित नहीं 

इक दुआ उस औरत को 

जो रोज़ लोहा ले रही 

इक - इक करके दुआएँ जुड़ें 

लाखों करोड़ों हो जाएँ 

और बच जाएँ ये बच्चियाँ 

दरिंदों की निगाहों से 

इक दुआ मेरी जुडी है 

क्या दुआ तेरी जुड़ेगी ??


*****

No comments:

Post a Comment